Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur कनाडा के अंडर-19 राष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलेंगी एचडीसीए की सुप्रीत कौरः डा....

कनाडा के अंडर-19 राष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलेंगी एचडीसीए की सुप्रीत कौरः डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एचडीसीए की खिलाड़ी सुरप्रीत कौर को कनाडा की अल्बर्टा स्टेट में महिला अंडर-19 टीम में स्थान मिला है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने लगभग 3 साल एचडीसीए सेंटर में कोच दविंदर कौर कल्याण की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर पिछले 2 वर्ष से कनाडा की कैलगिरी में पढ़ाई कर रही सुरप्रीत कौर के अल्बर्टा स्टेट अंडर 19 टीम में चुने जाने से होशियारपुर का मान बढ़ा है। डा. घई ने बताया कि 1 सितंबर से टोरंटो में होने जा रही कनाडा अंडर-19 चैंपियनशिप में सुरप्रीत अल्बर्टा स्टेट का नेतृत्व करेंगी।

Advertisements

सुप्रीत के कनाडा की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चुने जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेलां ने कहा कि होशियारपुर की लिए यह मान की बात है कि होशियारपुर की महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतर राष्ट्रीय स्तर हर शहर का नाम रोशन कर रही है। सुप्रीत के चयन पर उसकी प्रशिक्षक दविंदर कौर, जिला कोच दलजीत सिंह, जिला ट्रेनर कुलदीप धामी ने खुशी व्यक्त करते हुए सुप्रीत को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here