Wednesday, October 28, 2026
Home International इंडोनेशिया में फटा ‘अनाक क्राकाटोआ’ ज्वालामुखी, 50 हजार फीट की ऊंचाई तक...

इंडोनेशिया में फटा ‘अनाक क्राकाटोआ’ ज्वालामुखी, 50 हजार फीट की ऊंचाई तक फैली राख, कई उड़ाने रद्द

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। इंडोनेशिया के सुंडा स्ट्रेट में स्थित ‘अनाक क्राकाटोआ’ ज्वालामुखी अचानक फट गया, जिससे आसमान में 50,000 फीट तक राख का गुबार छा गया। ज्वालामुखी की राख इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता सहित आसपास के इलाकों में फैलने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर सोकर्णो-हट्टा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से रद्द कर दी गई थी।

Advertisements

इंडोनेशिया की जियोलॉजिकल एजेंसी के अनुसार, मुख्य जावा और सुमात्रा द्वीपों के बीच सुंडा स्ट्रेट में स्थित इस ज्वालामुखी द्वीप में शनिवार को हलचल के संकेत दिखे थे और रविवार सुबह 3:53 बजे यह 30 सेकंड तक फटा। इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन स्थिति को देखते हुए आसपास के निवासियों और पर्यटकों को सक्रिय क्रेटर से करीब 3 किलोमीटर दूर रहने की चेतावनी दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here