Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur शिक्षक दिवस के अवसर पर 11 प्रोफेसर्स एवं टीचर्स सम्मानित

शिक्षक दिवस के अवसर पर 11 प्रोफेसर्स एवं टीचर्स सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)।  लॉयंस क्लब होशियारपुर की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर होटल प्रेसिडेंसी में एक गरिमापूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 11 प्रोफेसर्स एवं टीचर्स को सम्मानित किया गया। क्लब की ओर से सभी सम्मानित शिक्षकों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सम्मानित होने वाले शिक्षकों में प्रोफेसर डी.के. शर्मा, डॉक्टर श्याम सुंदर शर्मा, लैक्चरार संदीप सूद, डॉक्टर वर्षा महिंद्रा, प्रोफेसर सुंदर श्याम सूद, मिसेज अनीता सूद, मिसेज साक्षी सूद, मिसेज नीरजा सूद विज, मिसेज मीनाक्षी सूद, मिसेज कनिका टुल्ली तथा मिसेज मोनिका गांधी जी शामिल रहे।

Advertisements

समारोह को संबोधित करते हुए लायन मुनीष सूद प्रधान लॉयंस क्लब होशियारपुर ने कहा कि शिक्षक समाज के सच्चे निर्माता हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके चरित्र, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण भी करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के प्रति सम्मान व्यक्त करना है। प्रोफेसर डी.के. शर्मा, डॉक्टर वर्षा महिंद्रा, डॉक्टर श्याम सुंदर शर्मा, प्रोफेसर सुंदर श्याम सूद, मिसेज नीरजा सूद विज तथा लैक्चरार संदीप सूद, ने भी समारोह को संबोधित किया। उन्होंने शिक्षा जगत से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करते हुए वर्तमान समय में शिक्षकों की भूमिका, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा शिक्षा के बदलते स्वरूप के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन दविंदर पाल अरोड़ा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक समाज को सही दिशा देने और राष्ट्र के भविष्य को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षक दिवस पर सभी प्रोफेसर्स एवं टीचर्स को शुभकामनाएं दीं और लॉयंस क्लब होशियारपुर द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह की सराहना की। क्लब सेक्रेटरी लॉयर ब्रजिंदरजीत सिंह जी ने समारोह के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि लॉयंस क्लब होशियारपुर मेन द्वारा समय-समय पर समाजसेवा एवं जनकल्याण के विभिन्न प्रकल्प आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान क्लब के लिए गर्व की बात है और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सम्मानजनक कार्यक्रम जारी रखे जाएंगे।

समारोह के अंत में लायन लीडर सेठ गोपी चंद कपूर जी ने वोट आफ थैंक्स प्रस्तुत करते हुए समारोह में शामिल सभी प्रोफेसर्स एवं टीचर्स का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर समारोह में उपस्थित होकर इसकी गरिमा बढ़ाई, जिसके लिए क्लब उनका हृदय से आभारी है। उन्होंने समारोह को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी क्लब सदस्यों का भी धन्यवाद किया। समारोह में लायन दर्शन सिंह चौधरी जी, एम.जे.एफ., लायन जगदीश बंसल कैशियर, लायन अश्विनी कट्याल पीआरओ, लायन उमेश शर्मा, लायन विनोद पसान, लायन दीपक मेहंदीरत्ता, लायन भारत भूषण तुली, लायन अतुल महिंद्रा, लायन संजीव कुमार, लायन सोनू सैनी, लायन हनी सूद, लायन बॉबी गुंबर, लायन आशीष तुली, लायन लेडी आशु सूद, चरणजीत कौर, मीनू बंसल, अनीता पासान, अनु सैनी, अमनदीप कौर, सविता महदीरता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समारोह के दौरान शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना देखने को मिली। लॉयंस क्लब होशियारपुर की ओर से भविष्य में भी शिक्षा, समाजसेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here