Sunday, October 11, 2026
Home International भारतवासियों व अन्य अप्रवासियों को नए साल पर झटका, ट्रम्प ने वर्क...

भारतवासियों व अन्य अप्रवासियों को नए साल पर झटका, ट्रम्प ने वर्क वीज़ा पर लगे प्रतिबंध को 31 मार्च तक बढ़ाया

वाशिंगटन (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनालड ट्रम्प ने भारत वासियों सहित अन्य अप्रवासी कामगारों को नए साल पर एक बढ़ा झटका दिया है। ट्रम्प ने वर्क वीज़ा पर लगाए गए प्रतिबंधों को 31 मार्च तक बढ़ा दिया है। बता दें कि इससे पहले अमेरिका ने वीजा प्रतिबंधों को अप्रैल 2020 से दिसंबर 2020 तक बढ़ाया था। पर अब नए साल 2021 पर ट्रम्प ने एक बार फिर से यह प्रतिबंध 31 मार्च तक बढ़ा दिया है।

Advertisements

अब अमेरिका जाकर काम करने वाले चाहवानों को 31 मार्च तक इंजतार करना होगा। इस दौरान ट्रम्प ने जानकारी सांझा करते हुए कहा कि उन्होंने यह फैसला कोरोना महामारी को लेकर किया है। क्योंकि कोरोना का प्रकोप अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी, बेरोजग़ारी व अन्य तथ्यों को देखते हुए उन्होंने यह फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वीज़ा प्रतिबंधों पर 31 मार्च तक किसी भी तरह की कोई छूट नहीं दी जाएगी।

इसका मतलब यह है कि जो अप्रवासी अमेरिका में ग्रीन कार्ड अप्लाई करना चाहते है उन्हें अब 31 मार्च तक इंतज़ार करना पड़ेगा। 31 मार्च से पहले वह ग्रीन कार्ड नहीं अप्लाई कर पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here