Tuesday, October 20, 2026

    हमारी छाती पर हाथ मारता है भाजपा नेता का बेटा, फफक-फफक कर मंत्री से बोली हरियाणा की बेटियां

    hariyana-parval

    हरियाणा: हरियाणा के परवल में जनसुनवाई के दौरान राज्यमंत्री कर्णदेव कम्बोज के सामने दो बेटियां फफक-फफक कर रो पड़ी और भरी जनसभा में अपने मन कि व्यथा सुनाई.  जनसभा में मौजूद सभी लोगों सन्न हो गए जब दो बहनों ने ये कहा कि बीजेपी नेता का बेटा उन्हें स्कूल जाते वक्त रास्ते में अश्लील इशारे करते हुए तंग करता है और मेरी छाती पर हाथ मारता है. दोनों बहनों ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में भी कि लेकिन उनकी एक न सुनी गई.

    Advertisements
    दोनों बहनों ने मंत्री से कहा कि आपका अभियान है “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ”. क्या इसी लिए लोग अपनी बेटियां पढ़ाएं ताकि स्कूल-कालेज जाते वक्त आपके नेताओं के बेटे उनसे अश्लील हरकत कर सकें ? बेटियों के कंठ उस वक्त अपनी बात कहते-कहते रूंधिया गए जब उन्होंने अपने साथ पुलिस के बर्ताव की आपबीती सुनाई। इन बेटियों ने कहा कि 9 जून को उन्होंने इस बावत पुलिस में शिकायत भी की मगर नेता का बेटा आज भी बेलगाम घूम रहा है।
    यह घटनाक्रम है पलवल पंचायत भवन में चल रही मंत्री जी की जनसुनवाई का। मंत्री के मुख से बोल नहीं फूट रहे थे और लड़कियां रोए जा रही थी। वह कह रही थी कि हमारी शिकायत दर्ज करने की बजाय पुलिस हम पर ही राजीनामे के लिए दबाव बना रही है। लड़के की ओर से भी लगातार हमें धमकियां मिल रही हैं. लड़कियां जनौली डाइट सेंटर की स्टूडेंट हैं तथा गांव खांबी से पढ़ने के लिए रोज बस से जाती हैं। गांव दीघोट का रहने वाला भाजपा नेता का बेटा लोकेश रास्ते में अश्लीलता की हदें पार कर देता है। इस शिकायत पर मंत्री जी तो चुप्पी साध गए मगर डिप्टी कलेक्टर अशोक कुमार शर्मा ने डीएसपी हेडक्वार्टर मनीष सहगल को कार्रवाई के ऑर्डर दिए हैं। अब भनक लगने पर पुलिस ने किया मामला दर्ज कर लिया है।
    जब डीएसपी हेडक्वार्टर मनीष सहगल ने बताया कि मामला महिला प्रकोष्ठ में दर्ज है और मौजी राम इस मामले की छानबीन कर रहे हैं। डीएसपी मौजी राम से संपर्क करने पर उन्होंने पुष्टि की कि उक्त लड़का आवारा किस्म का है तथा संभवतयः आरएसएस के किसी कार्यकर्ता का करीबी रिस्तेदार है। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार दबिश दे रही है तथा किंतु आरोपी अभी तक फरार है। मौजी राम ने कहा कि हम पूरा प्रयास कर रहे हैं कि जल्द ही वह पुलिस गिरफ्त में हो.
    उधर आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश के संयोजक नवीन जयहिंद ने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है। यहां भाजपा के संरक्षित गुण्डे खुले आम उत्पात मचा रहे हैं। इस घटना ने यह प्रमाणित कर दिया है कि भाजपा नेताओं की खुद की औलादें भी ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ आन्दोलन में किस कदर भाजपा को सहयोग कर रही हैं। उन्होंने खट्टर सरकार को चेतावनी दी कि प्रदेश में गुण्डगर्दी का नंगा नाच अविलंब बंद करे। आम जनता विशेष कर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे तथा इस प्रकरण में दोषी व्यक्ति को अविलंब सलाखों के पीछे डाले।
    courtest: News Manthan & (AAP Ki Kranti)
    http://www.newsmanthan.com/%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%9C%E0%A5%80-%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%95%E0%A4%B0-%E0%A4%AC%E0%A5%8B%E0%A4%B2%E0%A5%80-%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A4%BF

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here