Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur भाजपा जिला महामंत्री राजीव महाजन का भव्य स्वागत

भाजपा जिला महामंत्री राजीव महाजन का भव्य स्वागत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा के होशियारपुर जिला महामंत्री बनने पर राजीव महाजन एवं मंडल प्रधान राजन शर्मा का लवकुश मार्ग, गौशाला बाजार में व्यापार मंडल के प्रधान सतिंदर पाल सिंह एवं अन्य व्यापारी भाइयों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों ने राजीव महाजन और मंडल प्रधान राजन शर्मा को पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया तथा मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।

Advertisements

राजीव महाजन ने इस सम्मान के लिए व्यापार मंडल के प्रधान सतिंदर पाल सिंह एवं समस्त व्यापारी भाइयों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी का स्नेह और सहयोग उन्हें जनसेवा के कार्यों में ओर संगठन को मजबूत करने में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here