Wednesday, October 21, 2026
Home Crime हादसे में बिहार के गांव गिदवास निवासी गोनर रिशीदेव की मौत

हादसे में बिहार के गांव गिदवास निवासी गोनर रिशीदेव की मौत

होशियारपुर/मेहटियाणा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: कमलजीत कौर। होशियारपुर-फगवाड़ा मार्ग पर अड्डा फुगवाना में गत रात्रि 29 अप्रैल को हुए एक सडक़ हादसे में बिहार निवासी एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरु कर दी थी। कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

Advertisements

जानकारी देते हुए थाना मेहटियाणा के ए.एस.आई. सेवा दास ने बताया कि मृतक की पहचान गोनर पुत्र रमा रिशीदेव निवासी गांव गिदवास, थाना रानी गंज, जिला रलिया (बिहार) के तौर पर हुई है तथा मृतक यहां पर मजदूर का काम करता था। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर पहुंचा दिया गया है तथा कार को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here