Friday, October 30, 2026
Home Crime गांव जहूरा में चोरों ने एक घर को बनाया निशाना नकदी व...

गांव जहूरा में चोरों ने एक घर को बनाया निशाना नकदी व गहने चुराए

होशियारपुर, टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। चोरो ने गांव ज़हूरा में एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के गहने और नकदी चोरी कर लिए। चोरो ने गुरदयाल सिंह पुत्र धीरा सिंह के घर चोरी की वारदात को उस समय अंजाम दिया जब वो अपनी पत्नी समेत बुद्धोबरकत गांव गया हुआ था। जब 24 मई की दोपहर वो घर लौटे तो उन्हें चोरी बारे पता चला।

Advertisements

चोर अलमारी तोड़ गुरुद्वारा कमेटी के 1 लाख 5 हज़ार रुपए, अपने 65 हज़ार , 18 तोले सोने के गहने, तीन घडिय़ां दो मोबाइल और अन्य समान चोरी करके ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू करदी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here