

होशियारपुर। श्री ब्राह्मण सभा (भारत) की मासिक बैठक हुई। इस बैठक में यह तय किया गया कि ब्राह्मण सभा का आग़ाज़ एक ज़रूरतमंद ब्राह्मण कन्या की शादी पर सहायता प्रदान करके किया जाएगा। इसके इलावा यह प्रस्ताव भी पास किया गया कि यदि किसी जरुरतमंद ब्राह्मणों के बच्चों की पढ़ाई के लिए सहायता मपहैया करवाई जाएगी और बीमारी इत्यादि में अपना ईलाज न करवाने वाले ब्राह्मणों की भी यथाशक्ति मदद की जाएगी। इस दौरान शहर की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर एडवोकेट सुनील पराशर, संदीप शर्मा, अश्वनी शर्मा, रोहित रावल, अजय ऐरी, रणबीर शर्मा, नेत्तर शर्मा, हरमेश शर्मा, अजय शर्मा, अजय ऐरी, राकेश शर्मा, अश्वनी, हर्ष शर्मा, गगन शर्मा, हनी शर्मा आदि उपस्थित थे।












