गांव जंडोली की नवगठित पंचायत को पूर्व सांसद खन्ना ने किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। ब्लाक चब्बेवाल के गांव जंडोली की नवनियुक्त ग्राम पंचायत भाजपा के पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना से मिली। इस मौके पर संबोधन करते हुए खन्ना ने कहा कि जब भी भाजपा कार्यकर्ताओं को जनसेवा करने का मौका मिलता है तो वह पूरी मेहनत ईमानदारी तथा लगन से कार्य करते हुए अपने क्षेत्र के विकास में अपना योगदान डालते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि बीते पंचायती चुनावों के पश्चात जहां जहां भी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने चुनाव जीते हैं उस क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा।

Advertisements

इस मौके पर गांव जंडोली की नवगठित पंचायत ने संयुक्त तौर पर कहा कि वे खन्ना की आशा के अनुरुप पार्टी का मान बढ़ाने के लिए गांव जंडोली का विकास निष्पक्ष होकर करवाएंगे। पूर्व सांसद खन्ना ने गांव जंडोली की नवगठित पंचायत को सम्मानित भी किया। इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय कौंसिल सदस्य विजय अग्रवाल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा. रमन घई, एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी, मनोज शर्मा, एडवोकेट डी.एस. बागी, कुलभूषण सेठी टोनू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here