
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू/ मुक्ता। पिछले 15-20 दिन से पड़ रही भीषण गर्मी से आज 01 जून को आसमान से बरसी राहत में हर एक को चैन की सांस ली। बाद दोपहर करीब 4 बजे आसमान में छाए बादलों से हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे गर्मी से थोड़ी राहत जरुर मिली। हालांकि जिस तरह बादल गरज रहे थे उसे हिसाब से बारिश तो नहीं हुई, मगर चंद बूंदों ने ही हवा में ठंडक बढ़ा दी। इसके साथ-साथ हल्की बारिश से जंगलों में भडक़ी आग भी थोड़ी कम जरुर हुई है।

अगर बारिश जोरदार हो जाए तो आग के कारण जंगल एवं पर्यावरण का हो रहा नुक्सान बच सकता है। हालांकि मौसम विभाग द्वारा भी बारिश के संकेत दिए गए है। मगर जब तक बादल जोरदार नहीं बरसते तो भीषण गर्मी से राहत मिलनी मुश्किल नजर आ रही है। आज हुई बूंदाबांदी ने थोड़ी राहत जरुर दी। जिसके लिए हर कोई भगवान की शुक्रिया अदा करता नजर आ रहा है। कृषि माहिरों की माने तो इस समय एक जोरदार बारिश का होना जरुरी है ताकि बारिश पर निर्भर किसान अपनी अगली फसल बीज सके तथा बारिश सब्जियों व अन्य फसलों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होगी।










