स्मार्ट स्टडी ग्रुप ने लगाया सैमीनार, विदेश में पढ़ाई और पी.आर. की दी जानकारी

WhatsApp-Image-20160716 (2)-किसानों, व्यवसायीयों और निवेशकों को भी विदेश में सैटल होने संबंधी बताया- होशियारपुर। होशियारपुर के सैशन कोर्ट काम्पलैक्स के समीप स्थित स्मार्ट स्टडी ग्रुप की तरफ से विदेश में पढ़ाई करने व पी.आर. के चाहवान लोगों के लिए विशेष सैमीनार का आयोजन किया गया। इस दौरान जहां विद्यार्थियों, व्यवसायीयों, किसानों तथा निवेशकों को वीजा संबंधी जानकारी दी गई वहीं उन्हें अलग-अलग देशों द्वारा इमीग्रेशन के नियमों के किए गए बदलावों की भी जानकारी दी गई। सैमीनार में पहुंचने लोगों ने इसका काफी लाभ उठाया तथा यह आयोजन करके लाभकदायक जानकारी मुहैया करवाने के लिए ग्रुप का आभार भी व्यक्त किया। इस संबंध जानकारी देते हुए ग्रुप के एम.डी. हरदियाल चंद ने बताया कि विदेश जाने के चाहवान विद्यार्थी व अन्य वर्गों से संबंधित लोग जानकारी के अभाव में अपने सपनों को सच करने से चूक जाते हैं। इसलिए ग्रुप का यह प्रयास रहता है कि लोगों तक सही जानकारी पहुंचाकर उनके सपनों को पंख प्रदान किए जाएं। उन्होंने बताया कि आज के सैमीनार में विद्यार्थियों को अलग-अलग देशों में स्टडी वीजा संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा नौकरीपेशा व अन्य लोगों को पी.आर. संबंधी तथा किसानों, व्यवसायीयों और निवेशकों को विदेश में सैट होने की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आज के सैमीनार का मुख्य उद्देश्य यह भी रहा कि कुछ देशों द्वारा इमीग्रेशन के नियमों में बदलाव किया गया है की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि उनकी उम्मीद से ज्यादा लोगों ने सैमीनार में पहुंच कर इसका लाभ उठाया है। उन्होंने आज के समीनार की कामयाबी के लिए अपने ग्रुप के समस्त स्टाफ सदस्यों को इसके लिए बधाई दी।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here