रेत-बजरी से पेट नहीं भरा तो अकाली-भाजपा माताओं के पुत्र खाने पर उतारु:राजा वडिंग

raja-2017 विधानसभा चुनाव में जनता अकाली-भाजपा को उनके हर अत्याचार की देगी सजा:चरनजीत चन्नी-विधायक अरोड़ा के नेतृत्व में हल्का होशियारपुर के कांग्रेस की रैली आयोजित, बहुत बड़़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने लिया भाग-होशियारपुर (पंजाब)। अकाली-भाजपा ने प्रदेश में पहले रेत-बजरी खाई, फिर ट्रांसपोर्ट पर कब्जा किया, फिर उद्योगों को उजाड़ा तथा जब इतने से भी इनका पेट नहीं भरा तो इन्होंने नशे के माध्यम से माताओं के पुत्र मरवाने शुरु कर दिए। जिसके लिए पंजाब की जनता अकाली-भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी और विधानसभा 2017 के चुनाव में इनके किए अत्याचारों का पूरा हिसाब करेगी। उक्त बात ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने होशियारपुर में विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा के नेतृत्व में आयोजित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की रैली को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा वो लोग हैं जो धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं और लोगों को हर बात में गुमराह करके सत्ता का सुख भोगते हुए जनता पर अत्याचार करते हैं। उन्होंने कहा कि आज पंजाब के राक्खे होने का दावा करने वाले यह वही लोग हैं जो आतंकवाद को बढ़ावा देते रहे हैं। राजा वडिंग ने कहा कि पंजाब के पानियों का राक्खा सिर्फ और सिर्फ कैप्टन अमरेन्द्र सिंह हैं जिन्होंने पंजाब का पानी बाहरी राज्य को देने के लिए विधानसभा में एक्ट पास किया था, जबकि बादल सरकार इस मुद्दे पर घडियाली आंसू बहा रही है, अकालियों की सहयोगी पार्टी भाजपा की मोदी सरकार पंजाब का पानी हरियाणा को देने की बात कह रही है। इससे एक बात स्पष्ट है कि अकाली-भाजपा मिलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक समय था जब पंजाब में धर्म के नाम पर कत्लेआम हो रहा था और कोई भी घर से नहीं निकलता था। उस समय कांग्रेस के वीरों ने घरों से निकल कर न केवल चुनाव लड़ा बल्कि शहादतें भी पाई। पंजाब व देश को बचाने के लिए कांग्रेस ने जो कुर्बानियां की हैं उन्हें भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि होशियारपुर से विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा जमीन से जुड़े नेता हैं तथा यह हल्का होशियारपुर का सौभाग्य है कि उन्हें विधायक अरोड़ा का साथ मिला। आम आदमी पार्टी के बारे में बात करते हुए राजा वडिंग ने कहा कि सफेद टोपियां पहनने व भगत सिंह जैसी पगड़ी बांधने से कोई भगत सिंह नहीं बन जाता। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का जन्म झूठ की नींव पर हुआ हो वह किसी का क्या भला करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता को कभी भी झूठे सपने नहीं दिखाए और जो कहा वो करके दिखाया है। इसलिए जनता आज कांग्रेस के हक में फतवा जारी करने का मन बना चुकी है। राजा वडिंग ने कहा कि बड़ी संख्या में रैली में पहुंचे कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान किया और विधायक अरोड़ा को पुन: इस सीट से विजयी बनाकर कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बनने वाली कांग्रेस सरकार की कैबिनेट में शामिल करने की बात कही।
इस मौके पर चरनजीत सिंह चन्नी सी.एल.पी. नेता ने अकाली-भाजपा के अत्याचारों से दुखी जनता की बात करते हुए कहा कि आज पंजाब ही नहीं बल्कि देश की केन्द्र सरकार भी जनता को मूलभूत सुविधाएं देने में विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब लोग कहते थे कि कांग्रेस का देश से सफाया हो जाएगा, परन्तु इतिहास गवाह है कि देश के लिए जिस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहादत का जाम पिया है उन्हें मिटाना इतना आसान नहीं है तथा कांग्रेस ने सदैव ही पूरे जोश के साथ वापसी की है। उन्होंने रैली की सफलता के लिए विधायक अरोड़ा व अन्य नेताओं को बधाई दी।

Advertisements

cong-2

रैली को संबोधित करते हुए विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने कहा कि अकाली-भाजपा ने प्रदेश का जो हाल कर दिया है उससे जनता को केवल एक ही शख्स बचा सकता है और वह है कैप्टन अमरेन्द्र सिंह। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण आज हर वर्ग दुखी है और जनता पुन: कांग्रेस की सरकार सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। विधायक अरोड़ा ने कहा कि आज की रैली में आए नेताओं और कार्यकर्ताओं का जोश इस बात की गवाही है कि अकाली-भाजपा को चलता कर देने के लिए हर वर्ग बड़ी उत्सुकता के साथ चुनाव का इंतजार कर रहा है।
डा. राज कुमार वेरका विधायक एवं उपचेयरमैन राष्ट्रीय एस.सी. कमिशन ने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान करते हुए अकाली-भाजपा और आप पर निशाना साधा।
जिला कांग्रेस कमेटी प्रधान पवन कुमार आदिया ने कहा कि अकाली-भाजपा की गुडंागर्दी इतनी बढ़ चुकी है कि वे जनता को कांग्रेस की बैठकों एवं रैलियों में जाने पर धमकाने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा को एक बात समझ लेनी चाहिए कि अब उनका काल आ चुका है और जनता अपनी वोट से उनके अत्याचार पर चोट करेगी। उन्होंने नेताओं को विश्वास दिलाया कि चुनाव में जीत के लिए सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता एकजुट हैं और पूरी ताकत से चुनाव जीता जाएगा।

cong-1

इस दौरान राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय नेताओं को कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की तरफ से सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर विधायक संगत सिंह गिलजियां, डा. राज कुमार चब्बेवाल चेयरमैन पी.पी.सी.सी. एस.सी. डिपार्टमैंट, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह लाली, पूर्व विधायक चौधरी राम लुभाया एवं लव कुमार गोल्डी, अरुण डोगरा मिक्की, पूर्व सांसद धर्मपाल सभ्रवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष तरमजीत कौर सेठी (अर्बन) तथा चम्पा नारु (रुरल), विधायक अरोड़ा की पत्नी सिंपल अरोड़ा, यूथ विधानसभा अध्यक्ष नवप्रीत सिंह रिहल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा व रजनीश टंडन, कुलवीर सिंह जीरा उपाध्यक्ष पंजाब यूथ, ज्ञान चंद कटारिया, लाल चंद भट्टी, पवन भगत नगर, डा. अजय मल्ल, जेसन मैथ्यू, दीपक नैय्यर, दीपक पुरी, सुरिंदरपाल सिद्धू, ध्यान चंद ध्याना, कुलविंदर सिंह हुंदल, कमलजीत कटारिया, प्रदीप कुमार बिट्टू, प्रदीप कुमार, सुमेश सोनी, रजनी ठाकुर एम.सी., सुरेश कुमार एम.सी., पार्षद मनिंदर कौर, गुरप्रीत कौर, जसवंत राय काला, परमजीत सिंह पम्मा, चौधरी अमरजीत, गुलशान राय, सुनीश जैन, जयप्रकाश, कृपा सिंह, प्रदीप कुमार सोनू बजवाड़ा, कर्मचंद नंबरदार, कुलदीप अरोड़ा, कुलविंदर सिंह मांझी, जगदीश मांझी, शाम सुन्दर सेठी, रमन कपूर, सुमित्र सिंह सीकरी, कमल भट्टी, कृष्ण कुमार सैनी, कृष्णा सैनी, हरीश आनंद, चिंटू हंस, बब्बू बजवाड़ा, हरी राम मांझी, अनिल सरदाना शेरगढ़, मोहन लाल शेरगढ़, उजागर सिंह शेरगढ़, डा. दिलबाग जी बजवाड़ा, सुरिंदर पाल सिद्धू, तीर्थ राम एम.सी., पवन जिंदल, हरिंदर सिंह हैरी, परमजीत सिंह टिम्मा, किरनजीत सिंह मल्ली, कृष्ण कुमार कोहली, अमरीक चौहान, मनोज तनेजा, सुरिंदर सिंह, अरविंद लक्की, अमरजीत सैनी, सुखदेव सिंह, अमरजीत खोसला, संतोख सिंह वार्ड 13 से, हरिंदर सिंह हैरी, कमल जहानखेलां, जुगल किशोर सहित बहुत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here