मनप्रीत और माधवी ने पी.सी.एस. परीक्षा में पाया तीसरा और 25वां रैंक

pcs ×-राज मल्होत्रा आई.ए.एस. स्टडी ग्रुप की हैं दोनों छात्राएं-पंजाब (होशियारपुर)। राज मल्होत्रा आई.ए.एस. स्टडी ग्रुप के होशियारपुर सैंटर के दो विद्यार्थियों ने पी.सी.एस. की परीक्षा पास करके अपने अभिभावकों, सैंटर तथा होशियारपुर का नाम रोशन किया है। ग्रुप के डायरैक्टर कैप्टन मुनीष किशोर ने बताया कि होशियारपुर सैंटर के दो विद्यार्थियों मनप्रीत शीहमार तथा माधवी शर्मा ने पी.सी.एस. में क्रमश: रैंक 3 (एस.सी. कैटागिरी) व रैंक 25 (जरनल कैटागिरी) प्राप्त किया है। कैप्टन मुनीश किशोर ने बताया कि उनके ग्रुप के 12 विद्यार्थियों ने इस साल पी.सी.एस. की परीक्षा में सर्वोत्तम रैंक प्राप्त किए हैं। इनमें फीजीकल हैंडीकैप एवं फ्रीडम फाइटर कैटागिरी में रैंक 1 एवं एस.सी. कैटागिरी में रैंक 2 व 3 तथा जरनल कैटारिगी में रैंक 11, 16, 25, हासिल किए हैं।
उन्होंने बताया कि ग्रुप के पहले ही वर्ष में आई.ए.एस. की परीक्षा में भी पिछले माह 13 विद्यार्थियों का चयन हुआ था। इसमें ऑल इंडिया रैंक 45, 53, 184 एवं अन्य अच्छे रैंक प्राप्त कर विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की थी। कैप्टन मुनीष किशोर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में भी उनके ग्रुप के विद्यार्थी और भी बुलंदियों को छूएंगे।

Advertisements

Capt. Munish Kishore-098729-62439

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here