गिद्दा, लोक गीत व भांगड़ा डाल विद्यार्थियों ने मनाया तीज का त्योहार

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। डिस्ट्रिक्ट इंस्टिट्यूट ऑफ एलीमेंट्री टीचर्स अज्जोवाल मे तीज का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर डाइट की प्रिंसिपल सुखविंदर कौर ने विद्यार्थियों को तीज के त्योहार की बधाई दी।

Advertisements

इस दौरान लड़कियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। इसमें गिद्दा, लोक गीत, भांगड़ा आदि के कार्यक्रम पेश किए गए। इस अवसर पर सावन में मेंहदी के महत्व को ध्यान में रखते हुए मेंहदी प्रतियोगिता भी करवाई गई। सुखविंदर कौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं और पुरुष दोनों ही अपने रिवाजों के अनुसार हर समय किसी न किसी खास त्योहार को बड़ी धूम धाम से मनाते आ रहे है।

 

इसी तरह महिलाओं का एक त्योहार है तीज जिसका इंतजार हर सुहागन महिलाएं और लड़कियों को बेसब्री से करती रही है। एक तरफ बारिश का मौसम होने से वातावरण सुहाना होता है, तो दूसरी और चारों तरफ फैली हरियाली से मन मेेंं उल्लास और उमंग जाग जाती है। ऐसे में इस त्योहार को मनाने का आंनद भी दौगुना हो जाता है। भारत में हर महिला को मेहंदी लगाना बेहद पसंद है, होगी भी क्यों नहीं मेहंदी की रस्म भारतीय परंपरा के हर त्योहार का हिस्सा भी होती है। ऐसे मेें तीज के इस त्योहार पर मेहंदी लगाना बहुत शुभ होता है।

इस अवसर पर लेक्चरार मनमोहन सैनी ने बच्चों को तीज के त्यौहार के महत्व के बारे में बताया। प्रोग्राम में लेक्चरार सतनाम सिंह, मनमोहन सिंह सैनी, हरप्रीत कौर, सुरेंद्र कौर, रमन, शशि बाला, हिमांशु इत्यादि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here