Saturday, October 10, 2026
Home Crime बुरी खबर: हादसे में लुधियाना निवासी रमन सिडाना की मौत, तीन घायल

बुरी खबर: हादसे में लुधियाना निवासी रमन सिडाना की मौत, तीन घायल

होशियारपुर। होशियारपुर के सरकारी कॉलेज चौक पर हुए एक हादसे में लुधियाना निवासी एक युवक की मौत हो गयी, जबकि 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहा  से 2 की नाजुक हालात को देखते हुए उनको रेफर कर दिया गया है।

Advertisements

मृतक की पहचान रमन सिडाना पुत्र कृष्ण कुमार निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान अमन मिश्रा, हरित पूरी तथा अमनदीप सिंह सभी निवासी लुधियाना के तौर पर हुई है। पुलिस ने मौके पर पहंच कर जाँच शुरू कर दी थी।

जानकारी अनुसार उक्त चारों युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे की उक्त चौक पर हादसा पेश आ गया। उनको टेम्पो ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद टेम्पो का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। ड्राइवर की पहचान मलकीत सिंह पुत्र लेखराज निवासी थाना मलोह ज़िला फतेहगढ़ साहिब के तौर पर हुई है। पुलिस द्वारा हादसे की जाँच शुरू कर दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here