पार्टी की ओर से दिए जाने वाले प्रत्येक कार्यक्रम को सफलतापूर्वक करे जिला भाजयुमो: बख्शीश

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष एवं जिला होशियारपुर के प्रभारी बख्शीश सिंह ने होशियारपुर में विशेष तौर से पहुंचकर जिला भाजयुमो पदाधिकारियों के साथ बैठक की। यहां पहुंचने पर जिला भाजयुमो अध्यक्ष राष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी रणजीत सिंह राणा व उनकी टीम ने बख्शीश सिंह का स्वागत किया।

Advertisements

-प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी बख्शीश सिंह ने जिला भाजयुमो जिलाध्यक्ष के साथ की बैठक

इस अवसर पर बख्शीश सिंह ने भाजयुमो टीम को संगठन का विस्तार करने एवं पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने की बात कही और पार्टी द्वारा दिए जाते कार्यक्रमों के तहत उन्हें पूरी सफलता के साथ आयोजित करने का आह्वान किया। बख्शीश सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से समस्त कार्यकर्ताओं को कमर कसने की जरुरत है। इस मौके पर रणजीत सिंह राणा ने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए प्रत्येक कार्यक्रम में भाजयुमो द्वारा बढ़चढ़ कर भाग लिया जाएगा तथा पार्टी के विस्तार के लिए बूथ स्तर पर काम किया जा रहा है।

इसके साथ-साथ मोदी सरकार की नीतियों का लाभ प्रत्येक नागरिकतक पहुंचे इसके लिए भी कार्यकर्ता पूरी तरह से सक्रिय हैं। उन्होंने बख्शीश सिंह को आश्वस्त किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के लिए हर कार्यकर्ता जी जान से मेहनत करेगा। इस अवसर पर बख्शीश सिंह के साथ पहुंचे युवा नेता ठाकुर कुबेर सिंह के अलावा लक्की ठाकुर, कुलविंदर बब्बू, मनजिंदर सिंह मनू, मोंटी ठाकुर, सिमरन सिकंद, साहिल राणा, धन्ना पहलवान, शानू ठाकुर, किट्टू ठाकुर, हैरी, रोहित वर्मा, ईशू इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here