जिला बाक्सिंग मुकाबलों में बच्चों का रहा शानदार प्रदर्शन

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। होशियारपुर जिले में तंदरुस्त पंजाब के तहत तथा स्पोर्टस डिपार्टमेंट के जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह के सहयोग से जिले में नशे को खत्म करने तथा बच्चों व नौजवानों का खेलों की तरफ रूझान बढ़ाने के लिए जिला स्तरीय खेलों का आयोजन गत 8 अक्तूबर से किया गया। जानकारी के अनुसार 8 से 10 अक्तूबर तक (लडक़े लड़कियां अंडर 14) 16 से 18 अक्तूबर तक (लडक़े लड़कियां अंडर 18) तथा 26 से 28 अक्तूबर तक (लडक़े- लड़कियां अंडर 25) होने वाली खेलों में विभिन्न वर्गों के बाक्सिंग, कुश्ती, बैडमिंंटन, जुडो, कराटे, बास्केटबाल, फुटबाल, हाकी, एथलेटिक्स, ताइक्वांडो,आदि खेलों में खिलाड़ी भाग लेकर खेलों में अपना दमखम दिखाएंगे।

Advertisements

इसी के अंर्तगत 8 से 10 अक्तूबर तक बाक्सिंग के मुकाबले इंडोर स्टेडियम होशियारपुर में करवाए गए जिनमें विजेता बच्चों के नाम घोषित किए गए। जिसमें पहले दिन हुए लड़कियों के मुकाबलों में एस.बी.ए.सी. बजवाड़ा स्कूल की प्रिंयका ने पहला पी.डी.आर्या स्कूल की अकांक्षा ने दूसरा, 30-32 वर्ग में पी.डी.आर्या स्कूल की संजना ने पहला व चौधरी बलवीर सिंह स्कूल की यशमीन ने दूसरा, 32 से 34 भार वर्ग में एस.बी.ए.सी. स्कूल की मुस्कान ने पहला व पी.डी.आर्या स्कूल की आंचल ने दूसरा, 34-36 भार वर्ग में गुरू नानक खालसा स्कूल (सिंघ सभा) रीतिका ने पहला,पी.डी.आर्या स्कूल की मुस्कान ने दूसरा, 36-38 में एस.डी. पब्लिक स्कूल की सानिया ने पहला, पी.डी.आर्या स्कूल की मोनिका ने दूसरा, 38-40 में लग्नप्रीत ने पहला, बिन्नी ने दूसरा, 40-42 में होली हार्ट स्कूल की मुस्कान ने पहला व पी.डी.आर्या स्कूल की पल्लवी ने दूसरा, 42-44 में पी.डी.आर्या स्कूल की पूजा ने पहला, पी.डी.आर्या स्कूल की अदीति बद्धन ने दूसरा, 44-46 में पी.डी.आर्या स्कूल की सोनी ने पहला, चौहाल स्कूल की मोनिका देवी ने दूसरा, 48-50 में अनु ने पहला स्थान प्राप्त किया।

इसके साथ ही दूसरे दिन हुए अंडर 14 लडकों के मुकाबलों में 28-30 भार वर्ग में सिंगड़ीवाला स्कूल हरजोत सिंह ने पहला, नीतिन ने दूसरा, 30-32 वर्ग में सरकारी स्कूल अत्तोवाल गुरप्रीत ने पहला व शिवम ने दूसरा, 32-34 वर्ग में हौली हार्ट स्कूल कुनाल झा ने पहला, रूद्र खुल्लर ने दूसरा, 34-36 वर्ग में विद्या मंदिर स्कूल अंश ने पहला, सरकारी स्कील खवासपुर हीरा मोह मद स्कीन आरिफ ने दूसरा, 36-38 खवासपुर हीरा स्कूल के बादल ने पहला, लिटिल फ्लावर स्कूल के रूहान भाटिया ने दूसरा 38-40 वर्ग में जतिन शर्मा विद्या मंदिर स्कूल ने पहला, चौधरी बलवीर सिंह स्कूल के दिलप्रीत ने दूसरा, रयात बाहरा स्कूल के प्रनव मिश्रा ने पहला, रयात बाहरा के अजीत पाल सिंह ने दूसरा, 42-44 वर्ग में सरकारी स्कूल घंटा घर स्कूल के विश्वास ने पहला, रयात बाहरा हरगुनप्रीत बैंस ने दूसरा, 44-46 वर्ग में चौधरी बलबीर गुनवीर सिंह ने पहला, रयात बाहरा जतिन शर्मा ने दूसरा, 46-48 वर्ग में रयात बाहरा स्कूल के कर्णवीर सिंह ने पहला, टाईनी टोट्स किंडर गार्टन स्कूल के मनवीर सिंह ने दूसरा, 48-50 वर्ग में शिवा सैनी रयात बाहरा ने पहला व चौधरी बलवीर स्कूल के लवनीश ने दूसरा स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर हाक्सिंह कोच हरजंग सिंह, घन्हैया लाल, रवि, हरजीत सिंह कंग, संजीव, रेनू, मनु बद्धन, प्रिया, महक आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here