जगाधरी से चंडीगढ़ रवाना हुआ छात्र अनिरुद्ध लापता

चंडीगढ (द स्टैलर न्यूज़)। श्री चैतन्न्या इंस्टीच्यूट चंडीगढ़ में पढ़ रहा विद्यार्थी अनिरुद्ध सैनी पिछले एक हफ़्ते से लापता है, जिस संबंधी अब तक कोई भी जानकारी नहीं मिली है। लापता विद्यार्थी अनिरुद्ध सैनी के पिता श्री अनिल कुमार निवासी जगाधरी, हरियाणा ने बताया कि अनिरुद्ध सैनी की उम्र 17 साल है। वह आखिरी बार 5 अक्तूबर, 2018 से जगाधरी, हरियाणा बस स्टैंड से चंडीगढ़ की बस में चढ़ता देखा गया है। वह श्री चैतन्न्या इंस्टीच्यूट चंडीगढ़ से जी.ई.ई.ई. की पढ़ाई कर रहा था।

Advertisements

उन्होंने और जानकारी देते हुए बताया कि अनिरुद्ध सैनी के पास लाल रंग का बैग था, जिस पर नीले रंग के धब्बे पर अंग्रेज़ी भाषा में ‘सकाई शौट’ लिखा हुआ है। विद्यार्थी के पिता ने कहा कि उनका लडक़ा अब तक घर वापिस नहीं आया, जिसके कारणउसकी माता मालती सैनी की तबीयत बहुत खऱाब हो गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को अनिरुद्ध सैनी बारे जानकारी मिलती है तो 93156 -60149 और 94666 -16873 आदि नंबरों पर संपर्क करने की कृपालता की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here