रोशन ग्राऊड में कलश यात्रा से शुरू हुआ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में शक्ति संवर्धन 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ रोशन ग्राऊड में शुरू हुआ। गायत्री महायज्ञ का आगाज आज बाद दोपहर दो बजे गोपाल मंदिर कमालपुर से कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा को पूर्व मंत्री तीक्षण सूद ने गायत्री परिवार की प्रतीक ध्वजा दिखा रवाना किया। कलश यात्रा में नई सोच संस्था के संस्थापक अश्विनी गैंद, कौंसलर मीनू सेठी, कौंसलर सुरेश भाटिया बिट्टू विशेष तौर पर शामिल हुए।
कमालपुर के गोपाल मंदिर से भव्य कलश यात्रा दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई जो घंटाघर, गुड़मंडी, सब्जी मंडी, फगवाड़ा चौक से होते हुए रोशन ग्राऊंड पहुंची। शोभायात्रा में विभिन्न स्कूलों विद्या मंदिर, संस्कृति कालेज, साधु आश्रम के छात्रो के अलावा संकीर्तन करती गायत्री परिवार की महिला मंडल की बहनों ने जयघोष करती हुई यज्ञस्थल तक पहुंची। कलश यात्रा में युवा जागरूकता के लिए जाग नौजवान रे आज युग पुकारता और अच्छी सोच भली चाह वाले जनसमुदायों, नशा मुक्ति वाले स्लोगन वाले पोस्टर लिये बच्चें शोभयात्रा में शामिल हुए। पीतवस्त्र धारी बहनों ने मंगलकलश अपने सिर पर उठाये हुए भाव भरे मंत्रोउच्चारण करती हुई शोभायात्रा की रौनक बढ़ा रही थी। कलश यात्रा का यज्ञ स्थल पर पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। शांतिकुंज के आचार्यो द्वारा कलश पूजन कर सिर पर कलश धारण की हुई बहनों की आरती उतारी गई साथ ही प्रज्ञा संगीत व प्रज्ञा प्रवचन का कार्यक्रम निरंतर चलता रहा।
गायत्री चेतना केंद्र मिलाप नगर होशियारपुर के उपजोन प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि युवा चेतना जागृति तथा नशा मुक्त पंजाब के महान उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए शक्ति सम्वर्धन 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ करवाया जा रहा है और उसका शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। 1 नवम्बर को सुबह 6 से साढ़े सात बजे तक प्रज्ञायोग, प्राणायाम और ध्यान साधना, 9 से 12बजे तक गायत्री महायज्ञ, दीक्षा अन्य संस्कार व महायज्ञ की पूर्णहुति कार्यक्रम होंगे। कलश यात्रा में राजजिंदर मोदगिल, वरिंदर चोपड़ा, ओंकार त्रेहन, वीरप्रताप राणा, नीरज गैंद, राजेश शर्मा, गायत्री परिवार के जिला समन्व्यक अजय डडवाल, रमा भानू शर्मा, सर्वजीत सिंह, सीमा शर्मा, वंदना, सुदर्शना शर्मा, राजीव कुमार, मनोहर लाल, सुदर्शन, सुनील गुप्ता, भारती गुप्ता, सुरेश, पूनम शर्मा, आशा शर्मा, ओम प्रकाश सहगल, सज्जन कुमार गौड, अश्वनी तिवारी, केशव शर्मा के अलावा गायत्री परिवार के दूर दूर आए अन्य परिजन मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here