Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur एस.डी होम्योपैथिक क्लीनिक में 4 दिवसीय निशुल्क कैंप सम्पन्न

एस.डी होम्योपैथिक क्लीनिक में 4 दिवसीय निशुल्क कैंप सम्पन्न

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। शहर के रैड रोड पर स्थित प्रसिद्ध एस.डी. होम्योपैथिक क्लीनिक में समाज सेवी डा. प्रितपाल पनेसर व डा.निशा पराशर की अध्यक्षता में वार्षिक चार दिवसीय निशुल्क शुगर चैकअप कैंप का आयोजन किया गया था जोकि आज 27 नवंबर को सम्पन्न हो गया।

Advertisements

जिसमेें लगभग 700 के करीब मरीजों की निशुल्क जांच की गई। इस अवसर पर डा. प्रितपाल पनेसर व डा.निशा पनेसर ने बताया कि इस कैंप में गुरुकृपा लैब के सहयोग से मरीजों के रक्त के साथ संबंधित टैस्ट जैसे बी.पी., एच.बी. व अन्य सभी टैस्ट भी किए गए। उन्होंने कहा कि क्लीनिक इसी तरह भविष्य में भी ऐसे निशुल्क कैंपो का आयोजन करते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here