Monday, October 19, 2026
Home Latest पार्षद कुलविंदर हुंदल ने वार्ड 27 में शुरु करवाया एल.ई.डी. लगवाने का...

पार्षद कुलविंदर हुंदल ने वार्ड 27 में शुरु करवाया एल.ई.डी. लगवाने का कार्य

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वार्ड नंबर 27 में पार्षद कुलविंदर सिंह हुंदल ने एल.ई.डी. लगाने के कार्य की शुरुआत करवाई। इस मौके पर उन्होंने बताया कि एस.डी. कालेज मोड़ से यह कार्य प्रारंभ करवाया गया है तथा जल्द ही पूरे वार्ड में पड़ते मोहल्लों में एल.ई.डी. लगवा दी जाएंगी। जिससे पूरा वार्ड रोशन हो उठेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जनता को मूल भूत सुविधाएं प्रदान करने को प्रयासरत है तथा हर क्षेत्र की समस्याओं को हल करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा की अगुवाई में होशियारपुर शहर को एक मॉडल शहर बनाने की कवायद शुरु कर दी गई है तथा उनके निर्देशों एवं देखरेख में ही सभी विकास कार्य शुरु हुए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्त वार्ड एवं पूरा शहर एल.ई.डी. लाइटों से जगमगा उठेगा।

Advertisements

इस मौके पर न्यू दीप नगर के प्रधान कृष्ण कुमार, हरविंदर सिंह, महिला विंग प्रधान दलबीर कौर, सुंदर रानी, मनोहर सिंह, काली दास, कुलदीप लाडी, पूर्ण सिंह, आत्मा राम, संतोख सिंह, सुभाष चंद्र, प्रेम कुमार, राजू, कुलदीप, पाल, प्रशांत सूद व समूह मोहल्ला निवासी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here