Wednesday, October 21, 2026
Home Politics किसान हितैषी नीतियों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा लागू: विधायक...

किसान हितैषी नीतियों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा लागू: विधायक अरोड़ा

bajwara
-गांव बजवाड़ा में किसानों को कर्जा माफी के फार्म भरे-
होशियारपुर। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों को राहत देने वाली नीतियों को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा। इसीलिए कांग्रेस द्वारा सरकार बनने से पहले ही किसानों के कर्जा माफी फार्म भरने प्रारंभ कर दिए गए हैं। उक्त बात विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने गांव बजवाड़ा में किसानों के कर्ज माफी के फार्म भरते हुए कही। विधायक अरोड़ा ने कहा कि अकाली-भाजपा गठंबधन सरकार ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को पूरी तरह से चरमरा दिया है और प्रदेश का नहीं बल्कि सिर्फ अपना विकास किया है। जिसके चलते आज प्रदेश में व्यापार, उद्योग, सरकारी विभाग, जनसुविधाओं और जन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्त सेवाएं मंदी के कगार पर हैं तथा जनता को सरकारी जन सेवाएं लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसके अलावा किसानों को मंडियों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते किसान आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहे हैं और कई किसान आत्महत्या जैसा कड़ा कदम उठाने को मजबूर हो चुके हैं। इसलिए किसानों की बेहतरी व पंजाब के विकास के लिए प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार लाने के मन बना चुकी है। इस मौके पर पूर्व पंच सचिव डी.सी.सी. ज्ञान चंद, पूर्व सरपंच राज रानी महासचिव डी.सी.सी., पार्षद सुरिंदर पाल सिद्धू, बब्बू, रेशम, उपाध्यक्ष डी.सी.सी. राम लाल बैंस, महासचिव डी.सी.सी. शाम सुंदर सेठी, मदन, सुरिंदर, सतपाल, महिंदर लाल, यशपाल सरवन राम व जसवीर चंद इत्यादि मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here