आय का कुछ हिस्सा मानवता की सेवा के लिए जरुर निकालें: गग्गी

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: पुष्पिंदर। लायंस क्लब होशियारपुर एक्शन ने गरीब का मुंह गुरु की गोलक लड़ी के तहत होशियारपुर के गरीब व जरुरतमंद परिवार को गर्म कपड़े डायरेक्टर दलजिंदर सिंह व प्रधान हरप्रीत सिंह सैनी की अगुवाई में भेंट किए। डायरेक्टर भूपिंदर सिंह गग्गी ने जरुरतमंदो की मदद को एक बड़ा पुण्य बताया। उन्होंने कहा कि गरीब का मुंह गुरु की गोलक के समान है इसीलिए हमें अपनी आय से कुछ हिस्सा मानवता की सेवा के लिए जरुर निकालना चाहिए।

Advertisements

डायरेक्टर हरजिंदर सिंह राजा ने कहा कि हमें हर खास दिन को जरुरतमंदो की मदद करके मनाना चाहिए और कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम करवाए जाएंगे जिससे जरुरतमंदों की मदद की जा सके। डायरेक्टर दलजिंदर सिंह ने मानवता की सेवा को असल सेवा बताते हुऐ कहा कि जरुरतमंदो की मदद करने से मन को शांती मिलती है। प्रधान हरप्रीत सिंह सैनी ने सभी से जरुरतमंदों की मदद करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here