4 जनवरी से शुरु होगा पंजाब भाजपा का नया अध्याय: पार्षद तलवाड़

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। पंजाब सरकार के नकारात्मक व्यवहार के चलते समाज का हर एक वर्ग निराशाजनक जीवन व्यतीत कर रहा है। ऐसे में एकमात्र विकल्प भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व एवं केंद्रीय सरकार से उसे आशाएं हैं। उपरोक्त शब्द भारतीय जनता महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश सचिव पार्षद नीति तलवाड़ ने गुरदासपुर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की धन्यवाद महा रैली में शामिल होने के लिए एकत्रित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे। पार्षद तलवाड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की धन्यवाद महा रैली के साथ ही भाजपा का नया अध्याय शुरु होने जा रहा है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि नए जोश व ऊर्जा संचार से लबालब कार्यकर्ता आने वाले लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने के लिए कमर कस चुके हैं। इस मौके पर महिलाओं के विशाल समूह को संबोधित करते हुए पार्षद तलवाड़ ने कहा कि देश की आबादी का 50 प्रतिशत वर्ग महिलाएं, नरेन्द्र मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का सकंल्प ले चुकी हैं। इस मौके पर पंजाब यूथ डेवेल्पमैंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन संजीव तलवाड़, फूल चंद, लाडी मैहतपुर, राजकुमार राजू, डोली शर्मा, रजनी तलवाड़, प्रिया सैनी, रजनी चौहान, कुलदीप कौर अहितां, दर्शना, सुमन, रेणु शर्मा, सुदेश कुमारी, सविता भल्ला, नेहा, माधुरी, रमा मेहता, नीरज शर्मा, मोतिया सहगल, मीना शर्मा, प्रेम लता व भाजपा के अन्य कार्यकर्ता भी भारी संख्या में उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here