Saturday, October 3, 2026
Home Uncategorized किसानों के साथ धक्का कर रही हैं गन्ना मिल: शविंदर सिंह

किसानों के साथ धक्का कर रही हैं गन्ना मिल: शविंदर सिंह

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। किसान संघर्ष कमेटी पंजाब की बैठक आयोजित की गई। राज्य प्रधान सतनाम सिंह पन्नू के दिशा निर्देशों अधीन शविंदर सिंह ठठीखारा के नेतृत्व में आयोजित बैठक दौरान समूह किसानों ने किसानों को पेश आ रही मुश्किलों पर विचार विमर्श किया। इस दौरान शविंदर सिंह ठठीखारा ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य की हर गन्ना मिल किसानों के साथ धक्का कर रही हैं। उन्होंने कहा कि गन्ना काश्तकार किसान भारी मुश्किल परिस्थितियों में से गुजर रहा है। न तो किसानों को मिलों की ओर से समय पर पर्चियां मिल रही हैं और न ही उन्हें पिछले बकाए दिए जा रहे हैं। जिस कारण किसानों में दहशत का माहौल व्याप्त है।

Advertisements

इस दौरान उन्होंने कहा कि मुकेरियां के गांव महताबपुर में आबादकार अलाटमंद किसानों को डी.एफ.ओ. दसूहा रेंज अधिकारी मोहन सिंह की ओर से जबरदस्ती उजाड़ा जा रहा है। रेंज अधिकारी की ओर से 2 महीने पहले महताबपुर में 60-70 एकड़ गन्ना की फसल को ट्रैक्टरों के माध्यम से तबाह कर दिया था। उन्होंने कहा कि रेंज अधिकारी ने किसानों से जबरदस्ती खाली कागजों पर हस्ताक्षर भी करवाए थे। साथ ही कई किसानो पर भंगाला थाना में मामला भी दर्ज किया था। समूह किसानों ने मांग की कि जल्द से जल्द झूठे मामले रद्द किए जाएं तथा किसानों को उनकी जमीनें वापिस दी जाएं। अगर उनकी मांगों को जल्द नहीं माना गया तो डी.एफ.ओ. दसूहा कार्यालय के आगे धरना लगाया जाएगा। इस दौरान कश्मीर सिंह गिल्ल, गुरप्रीत सिंह, कुलवीर सिंह काहलों, शिंदर सिंह, अमरीक सिंह, सुखविंदर सिंह, बाबा हरबंस सिंह, राम सिंह, प्रकाश कौर, सुदेश रानी, निशान सिंह इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here