
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: समीर सैनी। सहायक इंजीनियर सिविल लाईन उपमंडल होशियारपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 जनवरी 2019 को 66 के.वी सब स्टेशन साधू आश्रम में जरूरी मुरम्मत के लिए वहां चलते 11 के.वी असलामाबाद फीडर, 11 के.वी सर्विस क्लब फीडर, 11 के.वी छावनी फीडर, 11 के.वी बजवाड़ा फीडर तथा 11 के.वी नारा डाडा फीडर की बिजली सप्लाई सुबह 10 से सायं 6 बजे तक बंद रहेगी।

जिसके साथ मोहल्ला स्कीम नंबर. 10 व 11, सिक्ख लाईन, शालीमार नगर, डी.सी.रोड़, बुद्ध राम कालोनी, प्रकाश व आकाश कालोनी, बुल्लाबाड़ी, गुरदित्त नगर, एकता व अजीत नगर, रविदास नगर, बसंत नगर, बजवाड़ा कलां, दयाल कालोनी, किला बरून, छावनीं, कैंप, शेरगढ़, शांति नगर, बसी पुरानी, सत्याल, मांझी, नारा, डाडा, बसी किक्करां आदि इलाकों की बिजली प्रभावित रहेगी।












