Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur प्रदेश स्तरीय रक्तदान कैंप 20 जनवरी को

प्रदेश स्तरीय रक्तदान कैंप 20 जनवरी को

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। 20 जनवरी को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में श्री गुरू रविदास नौजवान सोसायटी, डा. बी.आर.अंबेदकर यूथ क्लब की तरफ से द ब्लड एसोसिएशन के सहयोग से 5वां प्रदेश स्तरीय रक्तदान कैंप मौहल्ला आधर्मी बहादरपुर में आयोजित किया जा रहा है।

Advertisements

इस दौरान डा. बी.आर.अंबेदकर यूथ क्लब के प्रधान दीपक डी.के. ने बताया कि यह कैंप रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह पिछले 5 वर्षों से यह कैंप लगा रहे हैं, जिससे एकत्र होने वाले रक्त से जरूरतमंदों की मदद की जाती है। उन्होंने कहा कि रक्त का दान महादान है तथा रक्तदान करके हम दूसरों को जिंदगी दान करते हैं। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वह इस मानव भलाई के कार्य में बढ़चढ़ कर भाग लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here