मोदी सरकार को दोबारा सत्ता में लाने के लिए कार्यकर्ता तैयार: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। भाजपा द्वारा 11 व 12जनवरी को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 2 दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। देश भर से 12 हजार प्रतिनिधियों ने अधिवेशन में भाग लिया। जिला होशियारपुर से भी जिला भाजपा अध्यक्ष विजय पठानिया के नेतृत्व में पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, मेयर शिव सूद, जिला महामंत्री निपुण शर्मा, जगतार सिंह सैनी, डा. दिलबाग राय, अवतार सिंह सीकरी, विजय अग्रवाल ने दिल्ली अधिवेशन में हिस्सा लिया। जारी प्रेस विज्ञप्ति में तीक्ष्ण सूद ने बताया कि देश के कोने-कोने से आए भाजपा कार्यकर्ताओं को दो दिवसीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, निर्मला सीतारमन, योगी आदित्यनाथ, देवेन्द्र फडणवीस सहित कई शीर्ष नेताओं का मार्गदर्शन मिला।

Advertisements

श्री सूद ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने अपने उदबोधन में कहा कि देश की जनता को तय करना होगा कि उन्हें देश मे मजबूत सरकार चाहिए या फिर मजबूर सरकार। मोदी ने कार्यकर्ताओं को देश की प्रगति में निरन्तर गति बनाए रखने के लिए बूथ स्तर तक अपनी बात पहुंचाने का आग्रह किया। मेयर शिव सूद ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि हम सभी इस अधिवेशन से “अबकी बार फिर से मोदी सरकार “के वचन के लिए दृढ़ संकल्प लेकर जाए। विजय पठानिया ने कहा कि इतने बड़े अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए दिल्ली की भाजपा इकाई बधाई की पात्र है। जिन्होंने कार्यकर्ताओं के लिए यातायात, आवास, भोजन आदि का कुशल प्रबंध किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here