Friday, October 9, 2026
Home Politics अब अच्छे दिन आएंगे, क्योंकि मोदी जी जाएंगे: डा. राज कुमार

अब अच्छे दिन आएंगे, क्योंकि मोदी जी जाएंगे: डा. राज कुमार

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। “अब अच्छे दिन आएंगे क्योंकि मोदी जी जाएंगे! ” यह व्यंग्य डा. राज कुमार विधायक चब्बेवाल और कांग्रेस के एस.सी. विंग पंजाब के चेयरमैन ने किया। वह भुलत्थ में एस.सी विंग की मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। हलका इंचार्ज इन्द्रजीत सिंह राणा की तरफ से कांग्रेस कार्यालय में की गई इस मीटिंग में वर्करों के बड़े जलसे को संबोधन करते हुए विधायक चब्बेवाल ने कहा कि मोदी जी चुनावों से पहले किये वायदे पूरे करने में पूरी तरह असमर्थ रहे हैं, अब वह उन्ही वायदों को पूरा करने के लिए जनता से 5 साल और मांगने का ढोंग कर लोगों को भ्रम में डाल रहे हैं। डा. राज ने कहा कि पंजाब में कैप्टन अमरिन्दर सिंह जी द्वारा पड़ावबद्ध अपने चुनावी वायदे पूरे किये जा रहे हैं।

Advertisements

“बूथ का सिपाही” मुहिम करेगी कांग्रेस को ओर मजबूत

अब तक 4 लाख 14 हज़ार किसानों का 3.5 हज़ार करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया जा चुका है और बाकी किसानों और खेती हर मज़दूरों के कर्ज माफ की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। नौजवानों को स्मार्ट फ़ोन देने का वायदा भी जल्द ही पूरा कर दिया जायेगा। डा. राज ने कहा कि कैप्टन साहब के यतनों के कारण आने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पंजाब की सभी 13 सीटों पर जीत हासिल करेगी। इस मौके पर डा. राज ने एस.सी. विंग पंजाब द्वारा लोकसभा चुनावों के मद्देनजऱ “बूथ का सिपाही” मुहिम का आग़ाज़ किया।

उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत पार्टी को बूथ स्तर पर मज़बूत करने के लिए कांग्रेसी वर्कर इक्ट्ठे होंगे। इस मौके पर डा. राज कुमार द्वारा कपूरथला जिले के एस.सी. विंग के पदों के साथ कांग्रेस वर्करों को नवाजा गया। इस दौरान हलका इंचार्ज रणजीत सिंह राणा की तरफ से डा. राज कुमार को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कांग्रेस महिला विंग की हलका प्रधान बीबी कुलविंदर कौर, एस.सी. विंग के जिला चेयरमैन तजिंदर सिंघ भंडारी, बलराम सिंह रंधावा, रोशन लाल सभ्रवाल, बाबा विजय कुमार हमीरा, काऊंसलर सूरज सिद्धू, हैपी सभ्रवाल, अश्विनी चावला, कुलविंदर कौर बेगोवाल, इंस्पैक्टर जनक राज, बिल्लू बहलोलपुर, रछपाल शर्मा आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here