Tuesday, October 13, 2026
Home Latest सेंट सोल्जर ग्रुप ने होशियारपुर, चब्बेवाल व टांडा में मनाया गणतंत्र दिवस

सेंट सोल्जर ग्रुप ने होशियारपुर, चब्बेवाल व टांडा में मनाया गणतंत्र दिवस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: पुष्पिंदर। सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टिट्यूशनज की जिला होशियारपुर की ब्रांच उना रोड, चब्बेवाल व टांडा में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर संस्थानों के सभी प्रिंसिपलों की ओर से तिरंगा फहराया और मार्च पास्ट से सलामी ली गई।

Advertisements

इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति के गीत, कोरियोग्राफी तथा समूह गान पेश किए। सभी संस्थान प्रबंधकों ने बच्चों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए उन्हें इसके महत्व के बारे में जानकारी दी।

सभी संस्थानों में आयोजित इन कार्यक्रमों के दौरान समूह टीचिंग तथा नान-टीचिंग स्टाफ मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here