लाला लाजपत राय जी की 154वीं जंयति पर करवाया सांस्कृतिक कार्यक्रम

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लोक सेवक मंडल होशियारपुर की तरफ से चलाए जा रहे लाजपत राय पब्लिक माध्यमिक स्कूल, बसी कलां होशियारपुर में पंजाब केसरी लाला लाजपत राय जी की 154वीं जंयति धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान हलका चब्बेवाल विधायक डा. राजकुमार बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए और उनके साथ इलाके के गणमान्यों ने शिरकत की।

Advertisements

स्कूल की पूर्व मुख्य अध्यापिका रंजना रत्ती ने इस समारोह की अध्यक्षता की और बलवंत सिंह खेड़ा, वाइस चेयरमैन लोक सेवक मंडल ने बच्चों को लाला जी की महान जीवनी, उनकी तरफ से देश के लिए दिए बलिदान और उनकी तरफ से दी गई नसीहत पर चलने के लिए प्रेरित किया। डा. राज कुमार ने बच्चों को नशे से दूर रहने और भ्रूण हत्या जैसे अपराध और माता-पिता, गुरूओं (अध्यापकों) का सम्मान करते हुए पढ़ाई में ध्यान देने के लिए बड़े सभ्यक ढंग के साथ बताया। उन्होंने बच्चों को मां की महानता और मां के बच्चों प्रति जज्बातों संबधी जानकारी दी। डा. राजकुमार जी ने बच्चों को बताया कि अगर कुछ करने का जनून हो तो अच्छी सोच लेकर आगे बढ़ो और सफलता खुद आपके कदम चूमती है।

इस मौके पर विशेष तौर पर उपस्थित बाल विकास परिषद प्रधान कुलदीप राय गुप्ता ने भी बच्चों को अच्छी पढ़ाई करते हुए माता-पिता और अध्यापकों का आदर करने के लिए कहा जिससे वह देश के अच्छे नागरिक बन सकें। इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने सभ्याचारक प्रोग्राम पेश करके उपस्थिति को मुग्ध किया। लोकसेवक मंडल के प्रधान बलवंत सिंह खेड़ा के अलावा बलदेव सिंह फाइनांस सचिव, प्रिंसिपल पुष्पा सिंह सी.सै. स्कूल, जसविंदर कौर मुख्य अध्यापिका गढ़ी गेट स्कूल, स्टाफ सदस्य और यशवंत सिंह पठानिया कार्यालय सचिव उपस्थित थे।

लाला लाजपत राय पब्लिक माध्यमिक स्कूल बसी कलां की मुख्य अध्यापिका अंजू शर्मा और उनके साथ स्टाफ सदस्यों ने समागम में उपस्थिति का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here