
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: डा. ममता। जे.एस.एस आशा किरण स्पैशल स्कूल जहानखेलां के 4 विद्यार्थी जिन्होंने 21वीं राज्य स्तरीय ओलंपिक्स एथलैटिक्स प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर जिले व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को पुलिस लाईंस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विजेता स्पैशल खिलाडिय़ों को गवर्नर पंजाब श्री बी.पी.सिंह बदनौर ने प्रशंसा पत्र दे कर सम्मानित किया।

इस संबंधी जानकारी देते हुए आशादीप वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान मलकीयत सिंह महेरू ने बताया कि स्पैशल विद्यार्थी प्रभप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह, दीपक सैनी, लवदीप सिंह 21वीं राज्य स्पैशल ओलंपिक्स में स्वर्ण पदक विजेता हैं। इस अवसर पर जिलाधीश ईशा कालिया, एस.एस.पी जे. एलेनचेलियन , कमल चौधरी, आशआदीप स्पैशल स्कूल के प्रिंसिपल शैली शर्मा आदि उपस्थित थे।











