Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur केंद्र सरकार का यह अंतरिम बजट एक मास्टर स्ट्रोक है: एडवोकेट बागी

केंद्र सरकार का यह अंतरिम बजट एक मास्टर स्ट्रोक है: एडवोकेट बागी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। एडवोकेट क्लब होशियारपुर की बैठक एडवोकेट डी.एस. बागी की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर क्लब के सभी सदस्यों द्वारा केंद्र सरकार द्वारा जो अंतरिम बजट पेश किया है उसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया। इसके लिए एडवोकेटस क्लब ने मोदी सरकार का धन्यवाद किया है व एडवोकेट डी.एस. बागी ने कहा कि वित्त मंत्री पियूश गोयल द्वारा बजट 2019 पेश करते हुए पांच लाख तक की आमदनी को फ्री करने की बड़ी घोषणा की है।

Advertisements

इसी तरह निवेश के साथ 6.50 लाख तक की आमदनी को टैक्स फ्री कर दिया है। जिससे नौकरी पेशा लोग खुश दिखाई दे रहे है। मोदी सरकार की इस बड़ी घोषणा के साथ आम वर्ग के सभी लोगों में खुशी का माहौल है। इस बजट में किसानों का भी पूरा ध्यान रखा गया व प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत किसानों को बड़ी राहत दी गई है। एडवोकेटस क्लब ने कहा कि यह पहली बार है जब केंद्र सरकार द्वारा टैक्स में इतनी छूट दी गई है।

एडवोकेटस क्लब के सभी सदस्यों द्वारा कहा गया है कि केंद्र सरकार का बजट एक मास्टर स्ट्रोक है। जिसके तहत 2019 में भारतीय जनता पार्टी को दोबारा सत्ता में आने पर कोई नहीं रोक सकता। इस मौके पर एडवोकेट हरिंदर सिंह बाघा, एडवोकेट योगराज, मुनीष जोशी, ईशान कौशल, वरुण शर्मा, राजवीर सिंह, मुनीष पटियाल, गुरविंदर रहिल व अन्य शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here