जे.सी.टी. ने सिविल अस्पताल को भेंट किया पेशेंट मोनिटरिंग सिस्टम

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: समीर सैनी। जे.सी.टी. ग्रुप के बिजनेस हैड कमल भसीन द्वारा सिविल अस्पताल को पेशेंट मोनिटरिंग सिस्टम प्रदान किया गया। एस.एम.ओ. विनोद सरीन व डाक्टर मनमोहन सिंह ने जे.सी.टी. ग्रुप व कमल भसीन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जे.सी.टी. ग्रुप समय-समय पर समाज सेवी के कार्यों में सहयोग करता है।

Advertisements

बिजनेस हैड कमल भसीन ने कहा कि सिविल अस्पताल में ज्यादातर गरीब वर्ग इलाज करवाने आता है, लेकिन कई बार मशीनों की कमी के चलते गरीब लोगों का मंहगे इलाज करवाना मुश्किल हो जाता है। इसीलिए ग्रुप ने एकजुटता से फैसला लेते हुए लोगों की भलाई के लिए इस मशीन को भेंट किया है। उन्होंने कहा कि ग्रुप भविष्य में भी ऐसे कार्य जारी रखेगा। इस दौरान ग्रुप की तरफ से उपस्थित राजन शर्मा ने कहा कि हर संगठन को चाहिए कि व सामाजिक गतिविधियों व समाज सेवी के काम में भागीदारी रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here