Wednesday, October 21, 2026
Home Politics 14वें वित्त कमीशन के अधीन मिलेंगी लाखों की ग्रांटे: सांपला

14वें वित्त कमीशन के अधीन मिलेंगी लाखों की ग्रांटे: सांपला

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। देश के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने ग्राम पंचायतों को आत्म निर्भर बनाने का कार्य शुरु किया है। जिसके तहत 14वें वित कमीशन में संशोधन कर लाखों रुपये की राशि ग्राम पंचायतों के खाते में डाली गई है और इस बात के लिए यह सुनिश्चित किया गया है कि किसी भी ग्राम पंचायत को कभी किसी भी राजनीतिक नुमाईदें के आगे हाथ न फैलाने पड़े। उपरोक्त शब्द केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने ग्राम साहरी में जन संपर्क अभियान के तहत आयोजित एक बैठक में उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहे। श्री सांपला ने कहा कि पिछले 2 साल से प्रदेश का विकास शून्य है। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार अपनी ओर से लोगों की भलाई के लिए जो पैसा भेज रही है, वो पैसा भी उन लोगों तक नहीं पहुंच रहा। सांपला ने कहा कि दिशा हीन पंजाब सरकार की कार्य प्रणाली के चलते आज सभी वर्ग दुखी है। उन्होने कहा कि अगर पंजाब सरकार केन्द्र से भेजे गए अलग अलग विभागों के पैसे सही ढंग से खर्च नहीं करती तो इस पर विचार करना होगा।

Advertisements

इस मौके पर सांपला ने कहा कि नव नियुक्त पंचों-सरपंचों का अपने ईलाके को विकसित बनाने का सपना हम जरुर पूरा करेंगे। उन्होने कहा कि विकास कार्यो के लिए पैसे की कमी नहीं आने दी जाएगी पर इस के साथ साथ भाईचारक सांझ बनाए रखना भी पंचायतों का काम है। समारोह को पूर्व कैबिनेेट मंत्री सोहन सिंह ठंडल, यूथ डिवेलपमेंट बोर्ड पंजाब के पूर्व चैयरमैन संजीव तलवाड ने संबोधित किया। इस अवसर पर सरपंच सुखविन्दर कौर, पंच राकेश कुमार शर्मा, सोहन सिंह पंच, बूटा राम, रनजीत कुमार, राजवीर जज्ज, कमलप्रीत कौर, सरवन कौर, नंबरदार सोहन सिंह, नरिन्द्र कुमार, डा. गुरपाल सिंह, गुरविन्दर ंिसंह, मुकेश कुमार मनीला, सोनू शर्मा व अन्य गांववासी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here