गुरदीप भुंगरनी साथियों सहित भाजपा में शामिल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),द स्टैलर न्यूज़। कांगे्रस की जन विरोधी नीतियों से हर वर्ग दुखी है और लोगों के हितों का ध्यान रखने वाले कांग्रेसी भी आज कांग्रेस को अलविदा कह भाजपा में शामिल हो रहे हंै। उपरोक्त शब्द केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने गांव भुंगरनी में कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह के भाजपा में शामिल होने पर करवाए गए समारोह को संबोधित करते हुए कहे। विजय सांपला ने कहा कि झूठे लारे व झूठे वायदे कर सता में आई कांग्रेस अब बेनक़ाब हो चुकी है। उन्होने कहा कि खास कर नौजवान वर्ग की भावनाओं से कांग्रेस ने खिलवाड़ किया है और अब यह नौजवान वर्ग ही प्रदेश से कांग्रेस को उखाड़ फेंकने के लिए अहम भूमिका निभाएगा।

Advertisements

इस मौके पर युवा नेता गुरदीप सिंह ने कहा कि हल्का चब्बेवाल में फूट डालो राज करो की नीति पर चलते हुए कांग्रेस नेताओं ने हर गांव में धुटबाजी को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की समाज को दो भागों में बांटने की प्रवृति के चलते आज अमन कानून की स्थिति भी खतरे में हैं। उन्होने कहा कि इस से दुखी हो कर ही उन्होने कांग्रेस छोड़ी है। इस अवसर पर गुरदीप सिंह व उनके साथियों का भाजपा में स्वागत करते हुए भारतीय जनता महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी तजिन्द्र कौैर ने कहा कि आने वाले समय में बहुत से कांग्रेसी अपनी पार्टी को अलविदा कहने वाले है। उन्होने कहा कि प्रशासन के दम पर कांग्रेस छोडऩे वाले लोगों को धमकाया जा रहा है पर अब समाज हित को प्यार करने वाले कांग्रेसी फूट डालने वाले लोगों की नीतियों के खिलाफ जोर शोर से खड़े होगें। इस मौके पर पूर्व कैबिनेेट मंत्री सोहन सिंह ठंडल, यूथ डिवेलपमेंट बोर्ड पंजाब के पूर्व चैयरमैन संजीव तलवाड़ , मनजीत सिंह राजपुर भाईयां व अन्य अकाली भाजपा नेता भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here