Saturday, October 24, 2026
Home Latest राहुल गांधी ने होशियारपुर के विकास की बात कहकर बढ़ाया है लोगों...

राहुल गांधी ने होशियारपुर के विकास की बात कहकर बढ़ाया है लोगों का विश्वास: रोमी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लोकसभा हल्का होशियारपुर से कांग्रेसी उम्मीदवार डा. राज कुमार के हक में चुनाव प्रचार मौके पूर्व सरपंच श्विरंजन सिंह रोमी द्वारा गांव हलेड़ा घोगरा के लोगों को कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा घोषित की गई न्याय योजना से हर घर में खुशहाली आएगी।

Advertisements

होशियारपुर में हुई रैली के दौरान आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरंक्षण देने की जो बात कही है, उससे महिलाओं की राजनीतिक क्षेत्र में भागीदारी बढ़ेगी। जिससे महिलाएं और भी सशक्त होकर आगे बढ़ सकेंगी। रोमी ने कहा कि श्री गांधी द्वारा डा. राज कुमार की हल्के के विकास से जुड़ी सोच को बल देते हुए अपने भाषण में होशियारपुर के विकास की बात कहकर हल्का निवासियों का विश्वास बढ़ा दिया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि हल्के के विकास के लिए अब हमें हर हाल में डा. राज को जिताना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here