
होशियारपुर, 27 अगस्त: आम आदमी पार्टी की एक बैठक आज पार्टी कार्यालय माडल टाऊन होशियारपुर में हुई इस बैठक में पाटी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एडवोकेट नवीन जैरथ, लोक सभा हल्का होशियारपुर के आबजर्वर अशोक नांगलिया, हल्का इंचार्ज मनु जरनैल सिंह, पंजाब कार्यकारिणी सदस्य यमिनी गोमर, तीनों जोनों के इंचार्ज सुलक्खन सिंह जग्गी, जसवीर सिंह राजा, वरिंदर सैनी, व तलवाडा सैक्टर इंचार्ज किशोरी लाल शर्मा शामिल हुए । इस बैठक में कुछ समाचार पत्रों में छपी इस खबर पर विशेष रूप से चर्चा हुई जिसमें लिखा गया था कि आम आदमी पार्टी की तलवाडा ईकाई बडी फूट की तरफ अग्रसर है। उपरोक्त पार्टी नेताओं ने कहा कि इस खबर का कोई आधार नहीं है । क्योंकि योगिंदर यादव व प्रशांत भूषण के कई समर्थक न केवल होशियारपुर जिले में बल्कि पूरे पंजाब में च्आपज् को मिल रहे समर्थन को देखकर तरह-तरह की भ्रांतियां फैला रहे हैं पर आम जनता व पार्टी संगठन में इन भ्रांतियों का कोई असर नहीं होने वाला। पार्टी नेताओं ने एक सुर में कहा कि अखबार में छपी खबर को पढऩे के बाद उन्होंने पाया कि प्रैस नोट जारी करने वाले अधिकतर लोगों को पार्टी ने पार्टी विरोधी गतिविधीयों में संलिप्त पाने के कारण पहले ही बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी नेताओं ने पार्टी संगठन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में कोई भी पार्टी वर्कर या नेता पार्टी विरोधी गतिविधीयों में शामिल पाया गया तो उसे तुरंत पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा।









