कार्यकर्ताओं को शीर्ष पदों पर बिठाने से कांग्रेस में आएगी मजबूती: देवीलाल

devilal gagret

गगरेट/दौलतपुर चौक (द स्टैलर न्यूज़)। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह दौलतपुर चौक में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश सोशल मीडिया के पूर्व संयोजक देवीलाल ने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव चेतन चंवेयाल गगरेट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का ऑब्जर्वर, राकेश चौधरी को ज्वाली ब्लॉक ऑब्जर्वर, विक्रम शर्मा (डिक्की) को चिंतपूर्णी ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का धन्यवाद किया।

Advertisements

देवीलाल ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि जिस तरह प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अपने 3 महीने के कार्यकाल में प्रदेश के जिलों में कांग्रेस पार्टी का दौरा किया और इस दौरे के दौरान जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की शिनाख्त करके उन कार्यकर्ताओं को पार्टी के शीर्ष पद प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला प्रधान और प्रदेश की सभी 68 सीटों पर ब्लॉक ऑब्जर्वर नियुक्त किया।

जिससे प्रदेश के आम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में इस बात की खुशी है, क्योंकि इससे पहले कभी भी इस तरह कार्यकर्ताओं को इतना सम्मान नहीं दिया गया है। देवीलाल ने कहा कि कुलदीप सिंह राठौर के प्रदेश अध्यक्ष बनने से कांग्रेस पार्टी में मजबूती आई है और 2019 लोकसभा चुनावों में प्रदेश की चारों की चारों सीटें रिकॉर्ड मतों से जीत कर कांग्रेस पार्टी की झोली में आएंगी जिसका सारा श्रेय प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here