चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में समाप्त हुए अंतर-कॉलेज गतका मुकाबलों में गोविंद नेशनल कॉलेज, नारंगवाल की टीम अव्वल रही। इस दो दिवसीय टूर्नामेंट में पंजाब यूनिवर्सिटी अधीन आते 10 कॉलेजों की गतका टीमों ने भाग लिया। विजेता खिलाडिय़ों को यूनिवर्सिटी के खेल डायरेक्टर परमिंदर सिंह आहलुवालिया ने सम्मानित किया।
इस दो दिवसीय अंतर-कॉलेज गतका मुकाबलों के दौरान नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया और इंटरनेशनल सिख मार्शल आर्ट अकैडमी की रैफरी कौंसिल टीम में उदय सिंह सरहिंद, गुरमीत सिंह राजपुरा, हरकिरन जीत सिंह फाजिल्का, अमनदीप सिंह पटियाला, मनसाहिब सिंह, कुलविंदर सिंह, चतर सिंह फतेहगढ़ साहिब ने विशेष योगदान देते हुए मुकाबलों को बेहतर तरीके से संपूर्ण करवाया।
इन अंतर-कॉलेज गतका मुकाबलों के दौरान फ्री-सोटी (टीम इवेंट) में गोविंद नेशनल कॉलेज नारंगवाल ने पहला स्थान, डी.ए.वी. चंडीगढ़ ने दूसरा स्थान तथा श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज चंडीगढ़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि इकहरी सोटी (टीम इवेंट) में डी.ए.वी. कॉलेज चण्डीगढ़ ने पहला, गोविंद नेशनल कॉलेज नारंगवाल ने दूसरा स्थान तथा स्वामी परमानंद महाविद्यालय कॉलेज मुकेरियां ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
फ्री-सोटी (व्यक्तिगत) मुकाबलों में गोविंद नेशनल कॉलेज नारंगवाल के विद्यार्थी कुलविंदर सिंह ने पहला, डी.ए.वी. कॉलेज चण्डीगढ़ के इंद्रजीत सिंह ने दूसरा और श्री गुरु गोबिन्द सिंह कॉलेज चण्डीगढ़ के तरनजीत सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह इकहरी सोटी (व्यक्तिगत) मुकाबलों में डी.ए.वी. कॉलेज चण्डीगढ़ के विद्यार्थी मनदीप सिंह ने पहला, गोविन्द नेशनल कॉलेज नारंगवाल के सन्दीप सिंह ने दूसरा और स्वामी परमानंद महाविद्यालय कॉलेज मुकेरियं के गुरप्रीत सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
लड़कियों के गतका मुकाबलों के दौरान फ्री-सोटी (टीम इवेंट) में गुरु तेग बहादुर कॉलेज (महिला) दसूहा ने पहला, गुरु नानक कॉलेज श्री मुक्तसर साहिब ने दूसरा और सरकारी कॉलेज लुधियाना ने तीसरा स्थान हासिल किया। इकहरी सोटी (टीम इवेंट) में गोविंद नेशनल कॉलेज नारंगवाल ने पहला, पोस्ट ग्रैजुएट कॉलेज (महिला) चण्डीगढ़ ने दूसरा और गुरु नानक कॉलेज, श्री मुक्तसर साहिब की लड़कियों ने तीसरा स्थान हासिल किया।
फ्री-सोटी (व्यक्तिगत) मुकाबलों में सरकारी कॉलेज लुधियाना ने पहला, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने दूसरा और गुरु तेग बहादुर कॉलेज (महिला) दसूहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इकहरी सोटी (व्यक्तिगत) मुकाबलों में गोविंद नेशनल कॉलेज नारंगवाल ने पहला, गुरु नानक कॉलेज, श्री मुक्तसर साहिब ने दूसरा स्थान तथा पोस्ट ग्रैजुएट कॉलेज (महिला) चंडीगढ़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।