Tuesday, October 20, 2026
Home Crime अज्ञात वाहन की टक्कर से गुड्डू गंभीर रूप से घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से गुड्डू गंभीर रूप से घायल

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। होशियारपुर-दसूहा रोड पर भीखोवाल के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी देते हुए थाना इंचार्ज हरियाना बलविंदर सिंह ने बताया कि गुड्डू पासवान पुत्र राम आदित्य पासवान जोकि सबित्री प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता है और वह गांव भीखोवाल के लिए कोई जरुरी काम के लिए जा रहा था तो मेन रोड पर उसे कोई अज्ञात वाहन टक्कर मार गया।

Advertisements

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल होशियारपुर लाया गया। थाना हरियाना के ए.एस.आई. मदन सिंह ने मौके पर जाकर सारी घटना की जानकारी और अगली कार्रवाई आरंभ कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here