Sunday, October 11, 2026
Home Education अरनी विश्वविद्यालय में छात्रों ने मनाया होली का त्यौहार, खूब उड़ा गुलाल

अरनी विश्वविद्यालय में छात्रों ने मनाया होली का त्यौहार, खूब उड़ा गुलाल

इंदौरा(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अजय शर्मा। इन्दौरा के प्रसिद्ध विश्वविद्यालय अरनी में छात्रों द्वारा होली का महोत्सव बड़े धूम-धाम से मनाया गया। इसमें विश्व विद्यालय के शिक्षकों ने भी उनके साथ होली खेली।

Advertisements

इस मौके पर छात्रों ने डी.जे की धुन पर खूब डांस किया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा विश्वविद्यालय के प्रांगण को होली के पवित्र रंग से रंग दिया गया। इस मौके पर छात्र कविता, रिंकू, अभिनय, रोहित आदि ने इस महोत्सव में डांस कर इस महोत्सव को और रंगमय कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here