Friday, November 13, 2026
Home Politics हरजीत सिंह मठारु जिला केन्द्रीय जेल के विजीटर नियुक्त

हरजीत सिंह मठारु जिला केन्द्रीय जेल के विजीटर नियुक्त

harjit-jiहोशियारपुर। पंजाब सरकार की तरफ से जेल मैनुअल 1996 की धारा 44 के तहत हरजीत सिंह मठारु जिला मीडिया इंचार्ज शिरोमणि अकाली दल होशियारपुर एवं बी.सी. सैल के शहरी अध्यक्ष को जिला जेल होशियारपुर का नॉन आफीशियल विजीटर तैनात किया गया है। सरकार द्वारा हरजीत सिंह मठारु को जिला जेल का नॉन आफीशियल विजीटर नियुक्त किए जाने पर शिअद कार्यकर्ताओं ने सरकार का आभार व्यक्त किया है वहीं हरजीत सिंह मठारु ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और अतिरिक्त मुख्य सचिव जगपाल सिंह (आई.ए.एस.) गृह मंत्रालय एवं जेल विभाग का धन्यवाद किया है। हरजीत सिंह मठारु ने कहा कि सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौैंपी है वे उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार ने प्रदेश के विकास में नए मील पत्थर साबित किए हैं, जिसके चलते प्रदेश की जनता तीसरी बार अकाली-भाजपा को प्रदेश की कमान सौंपने का मन बना चुकी है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here