पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष पर हूई लूटपाट व कातिलाना हमले की खन्ना ने की कड़ी निंदा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। भाजपा के पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना गत दिनों पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश परसोवाल पर हुई लूटपाट व जानलेवा हमले के चलते उनका हाल चाल जानने हेतु उनके निवास स्थान पहुंचे। इस मौके पर खन्ना ने कहा कि भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार लॉअ एंड आर्डर बनाए रखने में नाकाम सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े अपराधी अपनी अपराधिक गतिविधियों को सरेआम अंजाम दे रहे हैं जिसके चलते कांग्रेस के राज में जनता सुरक्षित नहीं है।

Advertisements

श्री खन्ना ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले नशों को प्रदेश से समाप्त करने के लिए बड़े बड़े वादे किए थे परंतु इसके विपरीत नशों तथा लूटपाट की घटनाओं में वृद्धि हुई है। खन्ना ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस जल्द प्रदेश में कानून व्यवस्था को ठीक करवाए तथा समाज विरोधी तत्वों पर सख्त कारवाई कर अमन शांति को कायम करे अन्यथा भाजपा को इसके विरोध में कोई ठोस रणनीति तैयार करनी होगी। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. रमन घई, विद्यासागर, प्रदीप कुमार, धीरज एरी, हरजीत जिंदोली, वैद्य योधामल आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here