
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर के पूर्व चेयरमैन व शिरोमणि अकाली दल के जिला इंचार्ज जतिंदर सिंह लाली बाजवा के ससुर ऊधम सिंह चट्ठा का देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार 16 मार्च दिन रविवार को सुबह 12 बजे चोअ पार, हरियाना रोड स्थित शिवपुरी में किया जाएगा।

श्री चट्ठा के निधन पर समस्त राजनीतिक, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बाजवा व चट्ठा परिवार के साथ गहरा शोक एवं सांत्वना व्यक्त की है।












