एैली दीपक वर्मा बने एलायन्स क्लब के अध्यक्ष

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। एलायन्स क्लब होशियारपुर ग्रेटर की ओर से भारतीय कैलेंडर के अनुसार नव संवत्सर 2076 के आगमन पर 2015 से चल रहे क्लब के नए अध्यक्ष एैली दीपक वर्मा को बनाया गया। इस अवसर पर क्लब के चाटर्ड अध्यक्ष एैली रविलोचन कुमार हीर तत्कालपूर्व अध्यक्ष एैली दीपक कपूर के साथ वी.डी.जी-3 एैली पुष्पिंद्र शर्मा, एैली परमिन्द्र कुमार के साथ वी.डी.जी-2 एैली सुमेश कुमार तथा ए.आई.,ए.डी.सी. एैली अशोक पूरी विशेष तौर पर उपस्थित हुए। एलायन्स क्लब होशियारपुर ग्रेटर डिस्ट्रिक-119 का सर्वप्रथम सरगरम कार्य संस्थान है।

Advertisements

इस क्लब की ओर से डिस्ट्रिक-119 को तथा मल्टीपल के साथ इंटरनैशनल को भी अच्छे कार्यकर्ता दिए हैं। इस अवसर पर चुने गए अध्यक्ष दीपक वर्मा ने बताया कि पहले की तरह किए जा रहे कार्य जैसे शिक्षा के क्षेत्र में तथा ज़रूरतमंद लोगों की सहायता तथा एलायन्स क्लब के मिशन को सर करने के लिए कार्य किए जाएंगे। इसके साथ इस साल ज़रूरतमंद मरीज़ों को उनके तन्दरूस्त होने तक एडाप्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी सप्ताह मैंबरों की कंसैट लेकर क्लब कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी। इस उपरान्त एैली दीपक वर्मा ने संस्था के लिए रजामंदी दी तथा एैली सुमेश कुमार, एैली पुष्पिंद्र शर्मा तथा एैली अशोक पूरी ने नए अध्यक्ष को आने वाले समय में सफलतापूर्वक काम करने के लिए शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here