साइंस मेले में बच्चों ने बनाए 118 वर्किंग मॉडल, उप जिला शिक्षा अधिकारी ने किया अवलोकन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल चौहाल में साइंस मेला लगाया गया। इस मौके पर उप जिला शिक्षा अधिकारी सुखविंदर सिंह विशेष तौर पर उपस्थित हुए। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी तथा मेलों से बच्चों में साइंस के प्रति जिज्ञासा पैदा होती है। बच्चे हर चीज को विज्ञान की कसौटी पर पररखते हैं। जिससे उनके भीतर एक नया विश्वास पैदा होता है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि अच्छी बात है कि छठी कक्षा से ही बच्चे विज्ञान के साथ पूरी तरह से जुड़ जाते हैं। इस विज्ञान मेले में बच्चों ने 118 के करीब वर्किंग मॉडल प्रदर्शित किए। उप जिला शिक्षा अधिकारी ने कई वर्किंग मॉडल के बारे में बच्चों से जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की प्रसन्नता है कि बच्चे अपने विषय के बारे में पूरा ज्ञान रखते हैं।

इसके अलावा 118 के करीब ही बच्चों ने चार्ट बनाए हुए थे। इस मौके पर स्कूल इंचार्ज लेक्चरर बलविंदर कौर, डीएम साइंस सुखविंदर सिंह ,बीएम नीरज शर्मा, साइंस अध्यापक नरेश वशिष्ठ ,जसप्रीत कौर तथा रछपाल सिंह के अलावा लेक्चरर संदीप कुमार सूद ,लेक्चरर अशोक कालिया ,लवजिंदर सिंह, पूनम विरदी सुनील कुमार बलवीर कुमार आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here