
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज जय श्री दुर्गा दिनेश्वरी मंदिर में श्री हनुमान जी की मूर्ति स्थापना पूरे विधिवत तरीके से की गई। मूर्ति स्थापना उपरांत मंदिर प्रबंधकों की तरफ से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मन्दिर के प्रांगण से शुरू होकर गांव में चक्कर लगाकर वापिस मन्दिर के प्रांगण में पहुंचकर विश्रामित हुई। इस मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए लंगर लगाया गया तथा रात्रि महामाई की चौकी लगाई गई।

इस अवसर पर प्रधान राजकुमार, विनोद कुमार शाह, हरि शरण, विकास, ब्रह्मदत्त, देशबंधु रती, बलराम, पवित्र चड्ढा, गोपाल किशन, नंदरानी, रक्षा रानी, संतोष रानी, रिंकू अरोड़ा, राज कुमार धीर, विकास धीर, रानी धीर, दीपक चड्ढा के अलावा अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।












