Monday, October 19, 2026
Home Politics मुख्यमंत्री अमरिंदर का मिशन 13 का सपना होगा पूरा: डा. राज

मुख्यमंत्री अमरिंदर का मिशन 13 का सपना होगा पूरा: डा. राज

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। डा. राज कुमार जोकि कांग्रेस की तरफ से लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवार बने हैं। अपनी टिकट घोषित होने से अगले ही दिन चुनाव सरगर्मियों में जूझ गए हैं। सबसे पहले उन्होंने होशियारपुर जिले के कांग्रेसी विधायक तथा अन्य पदाधिकारियों के साथ मुलाकात का सिलसिला शुरू किया। उन्होंने जिला कांग्रेस प्रधान कुलदीप नंदा के साथ मिलकर सभी जिला कांग्रेसी इकाइयों को चुनाव प्रचार के लिए तेज करने का विचार विमर्श किया।

Advertisements

हमारी लड़ाई भाजपा के असंवैधानिक राज को खत्म करने के लिए

होशियारपुर के विधायक तथा उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, टांडा विधायक संगत सिंह गिलजियां, शाम चौरासी विधायक पवन आदिया, मुकेरियां विधायक रजनीश बब्बी, दसूहा विधायक अरूण डोगरा, फगवाड़ा विधायक जोगिंदर सिंह मान, विधायक हरमिदर सिंह लाडी होशियारपुर जिला कांग्रेस प्रधान कुलदीप नंदा, कपुरथला जिला कांग्रेस प्रधान बलबीर राणी सोडी के साथ व्यक्तिगत तौर से मिलकर उन सभी का साथ व समर्थन के लिए निवेदन किया। सभी पदाधिकारियों द्वारा डा. राज को टिकट मिलने पर खुशी जाहिर की व उनकी जीत के लिए भरपूर योगदान डालने का भी भरोसा दिया गया।

डा. राज ने कहा कि आप सभी सीनियर नेताओं व साथियों के समर्थन के साथ वह यह जंग जरूर जीतेंगे। यह लड़ाई उनकी अकेले नहीं बल्कि समूह कांग्रेस परिवार की भाजपा के अनैतिक व असंवैधानिक राज को खत्म करने के लिए है। डा. राज ने अपना विश्वास अपने साथी कांग्रेस नेताओं व जनता पर जताते हुए अपनी जीत को यकीनी बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here